जयपुर । जन सम्पर्क मित्र समूह का स्नेह मिलन कार्यक्रम मंगलवार को यहाँ नारायण सिंह सर्किल के निकट स्थित जैन भट्टारक जी की नसियां परिसर में आयोजित किया गया। यह 13 वां स्नेह मिलन आयोजन संयोजक गोविन्द शर्मा के सौजन्य से आयोजित हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित जन सम्पर्क कर्मियों ने पत्रकारिता, जन सम्पर्क के विविध आयाम, और रंगकर्म में रचनाकारों की भूमिका विषयों पर चर्चा की गई।
जन सम्पर्क कर्मियों ने एक दूसरे के हाल चाल जाने और स्नेह मिलन आयोजन को निरन्तर प्रतिमाह आयोजित करने को सभी ने एकमत से समर्थन किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ जनसम्पर्क कर्मी गोपाल प्रभाकर,अलका सक्सेना,ईश्वर दत्त माथुर, यादवेन्द्र सैन, रूप सिंह कविया, रवि गोस्वामी,के एल मीणा, गणपत सिंह नारोलिया,वीना कर्मचन्दानी,रेणु जुनेजा,राजेन्द्र शर्मा राजू एवं गोविन्द शर्मा उपस्थित थे। वरिष्ठ जन सम्पर्क कर्मी स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा गोस्वामी की प्रथम पुण्य तिथि होने पर सभी उन्हें याद किया और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
(It’s being shared by Sh. Govind Sharma on PRSI official WhatsApp group on April 14, 2026)


